भारत का रहने वाला | Bharat Ka Rehnewaala | Purab Aur Paschim | hindi lyrics

जब जीरो दिया मेरे भारत ने
दुनिया को तब गिनती आयी
तारों की भाषा भारत ने
दुनिया को पहले सिखलायी
देता ना दशमल भारत तो

यूं चाँद पे जाना मुश्किल था
धरती और चाँद दूरी का
अंदाजा लगाना मुश्किल था
सभ्यता जहाँ पहले आयी
पहले जन्मी हैं जहापे कला
अपना भारत वो भारत है
जिस के पीछे संसार चला
संसार चला और आगे बढ़ा

यूं आगे बढ़ा बढ़ाता ही गया
भगवान करे ये और बढे
बढता ही रहे और फूले फले

है प्रीत जहाँ की रीत सदा
मैं गीत वहां के गाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ

काले गोरे का भेद नहींहर दिल से हमारा नाता है
कुछ और ना आता हो हम को
हमें प्यार निभाना आता है
जिसे मान चुकी सारी दुनिया
मैं बात वोही दोहराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ

जीते हो किसी ने देश तो क्या
हम ने तो दिलों को जीता है
जहाँ राम अभी तक हैं नर में
नारी में अभी तक सीता है
कितने पावन हैं लोग जहा
मैं नित नित शीश झुकाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ

इतनी ममता नदियों को भी
जहाँ माता कह के बुलाते है
इतना आदर इंसान तो क्या
पत्थर भी पूजे जाते है
उस धरती पे मैंने जनम लिया
यह सोच के मैं इतराता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ.

Album: Purab Aur Pachhim 1970
Singer: Mahendra Kapoor
Music: Anandji Virji Shah, Kalyanji Virji Shah
Lyrics: Indeevar (Shyamalal Babu Rai)


 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



Review Your Cart
0
Add Coupon Code
Subtotal