सुख के सब साथी | Sukh Ke Sab Saathi | Gopi | hindi lyrics

सुख के सब साथी, दुःख में ना कोई
मेरे राम, मेरे राम
तेरा नाम एक साचा दूजा न कोई

जीवन आनी-जानी छाया
झूठी माया झूठी काया
फिर काहे को सारी उमरिया
पाप की गठरी धोई
सुख के सब साथी…

ना कुछ तेरा ना कुछ मेरा
ये जग जोगी वाला फेरा
राजा हो या रंक सभी का
अंत एक सा होई
सुख के सब साथी…

बाहर की तू माटी फांके
मन के भीतर क्यूँ न झांके
उजले तन पर मान किया
और मन की मैल ना धोई
सुख के सब साथी…

 
Movie: गोपी (1970)
Music: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics: राजिंदर कृषण
singer: मो.रफ़ी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



Review Your Cart
0
Add Coupon Code
Subtotal