हुस्न के लाखों रंग | Husn Ke Lakhon Rang | Johny Mera Naam | hindi lyrics

हुस्न के लाखों रंग
कौन सा रंग देखोगे
आग है ये बदन
कौन सा अंग देखोगे

 

गालों के ये फूल गुलाबी
इनकी रंगत क्या जानो
होंठों के दो जाम शराबी
इनकी लज़्ज़त क्या जानो
ज़ुल्फ़ों की ये छाँव घनेरी
इनकी राहत क्या जानो
हुस्न के लाखों रंग…

परदे में क्या छुपा हुआ है
तेरी नज़र ये क्या जाने
इन आँखों के पीछे कितने
बसे हुए हैं मैखाने
पी के देखो जाम नज़र का
हो जाओगे दीवाने
हुस्न के लाखों रंग…

 
Movie: जॉनी मेरा नाम (1970)
Music: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics: इन्दीवर
singer: आशा भोंसले

 

 

 

 
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



Review Your Cart
0
Add Coupon Code
Subtotal